आज आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। मौसम के कारण सेहत गड़बड़ा सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन ज्यादा करें।
दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में चल रही समस्या सुलझेगी। पुराने दोस्त के मिलने से खुश होंगे। यादें ताजा होंगी।
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से बिजनेस संबंधी जानकारी लेने का मौका मिले तो गंवाए नहीं।
शेयर्स और स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए दिन ठीक नहीं है। अफेयर्स के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
प्रेम प्रसंगों में समय और पैसा बर्बाद न करें। नौकरी और बिजनेस के अंदरूनी मामलों पर नजर रखना जरूरी है।
विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहें। अन्य विषयों की भी जानकारियां लें। रुका काम शुरू हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।
बच्चों के गलत काम शांति से सुलझाने की कोशिश करें। युवा लोग फालतू के प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। ज्यादा काम और तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
बड़ा लेनदेन न करें। स्टूडेंट्स को लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा कोशिश करनी होगी। सरकारी ऑफिस में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है।
घर में शांति रहेगी। मनोरंजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। ग्रह स्थिति फायदेमंद है। मन मुताबिक तरीके से काम पूरा होगा।