बिहार की राजधानी पटना में शहर भर में शीत लहर की स्थिति के कारण स्कूल बंद रहेंगे। पटना के जिलाधिकारी ने 07 जनवरी 2023 को 10वीं कक्षा तक के निजी और सरकारी विद्यालयों को 14 जनवरी तक बंद करने का अधिकारिक नोटिस जारी किया।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, ‘जिले में इस समय भी शीत लहर और अत्यधिक ठंड का असर जारी है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर असर पड़ने की आशंका है।’
हाल के दिनों में पटना समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आदेश 09 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगे।
नोटिस में आगे लिखा है, “10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से संबंधित गतिविधियां सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच की जा सकती हैं।”
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जनवरी, 2023 को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीत लहर के कारण अगले 24 से 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
By Newsreach