हमारे देश भारत में बाइक की डिमांड दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है, इसी को देखते हुए होंडा मोटर एंड ऑटोमोबाइल इंडिया अपने पोर्टफोलियो का बहुत तेजी से बढ़ाओ कर रही है। जिसने भारतीय बाजार को देखते हुए आज अपनी New Honda CB200X को लॉन्च कर दी है। अपडेट के बाद यह मोटरसाइकिल काफी ज्यादा धांसू दिखती है। अब इस मोटरसाइकिल में कुछ स्टाइलिश बदलावों के साथ बहुत सरे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ताकि यह आपके पसंदीदा बाइक Hero XPulse को टक्कर दे सके।
आज इस पोस्ट में हम आपको नई होंडा CB200X में मिलने वाले फीचर्स और इसकी पूरी एक्सेसरीज के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। जिसमें इसके स्टाइल से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी भी दी गयी है, नई होंडा CB200X की स्टाइलिंग को 2022 मॉडल की स्टाइलिंग से मिलती जुलती ही राखी गयी है। यह आपको बिकनी-फेयरिंग और स्मोक्ड वाइज़र से घिरी सिंगल-पीस हेडलाइट के साथ, चारों ओर से एक मस्कुलर लुक दिया गया है। इसके अलावा , स्प्लिट-सीट सेटअप, टू-पीस ग्रैब-रेल और न्यूट्रल राइडर ट्राइएंगल को अब पहले की तुलना में आगे बढ़ाया गया है।
Honda CB200X लेटेस्ट अपडेट
- कीमत: भारत में New Honda CB200X की कीमत 1.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
- वेरिएंट: Honda CB200X बाइक केवल एक वेरिएंट DX में आती है।
- रंग: यह बाइक तीन कलर ऑप्शन- मैट सेलीन सिल्वर मेटैलिक, पर्ल नाइट स्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड में उपलब्ध है।
Honda CB200X स्पेसिफिकेशन्स
माइलेज | – |
इंजन पावर | 184.4 cc |
इंजन के प्रकार | 4 Stroke, SI Engine, BS-VI |
अधिकतम शक्ति | 17.26 PS @ 8500 rpm |
अधिकतम टोर्क | 15.5 Nm @ 6000 rpm |
आगे के ब्रेक | डिस्क |
पीछे वाले ब्रेक | डिस्क |
ईंधन क्षमता | 12 L |
बॉडी टाइप | एडवेंचर टूरर बाइक |
New Honda CB200X के नए फीचर्स
New Honda CB200X में अब पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया गया है। जिसमें आपको स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, समय देखने के लिए घड़ी, गियर पोजीशन, सर्विस इंडिकेटर, स्टैंड अलर्ट जैसी आधुनिक फीचर्स मिलती हैं। Honda CB200X के साथ आपको नई पेंट स्कीम मिलने वाली है। जिसमें पर्ल नाइटस्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड के साथ डिसेंट ब्लू मेटालिक की नई पेंट स्कीम शामिल है।
New Honda CB200X की इंजन पावर
New Honda CB200X में अब पहले से ज्यादा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, क्योंकि इसमें अब OBD-2 अनुपालन का लाभ मिलता है और यह BS6 इंजन द्वारा संचालित होगी। इसमें आपको 184.4 cc BS6 OBD2 कम्प्लायंट सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ पेश किया गया है। जो 8,500 आरपीएम पर 17bhp का पावर और 6,000 आरपीएम पर 15.9nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे पांच-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। रीडिंग को आसान बनाने के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे मैकेनिज्म दिए गए हैं।
और पढ़े:
- सबसे सस्ती कीमत पर Apple iPhone 15 सीरीज दे रहा बहुत बड़े फायदे जिसे देख होंगे सब हैरान जाने जल्द
- Tata Punch: कम बजट में सबसे सस्ती और शानदार कार! देखे फीचर और लुक्स
- Apple launch event: iPhone 15, नई Apple घड़ियाँ और बाकी सब कुछ जो अपेक्षित है जाने यहां सब कुछ
- Apple iPhone 15: इसमें 6.06-इंच का डिस्प्ले और स्टोरेज के लिए 8GB रैम होने की उम्मीद! देखे लॉन्च डेट
- Chachi No. 1: यश कुमार की फिल्म ‘चाची नंबर-1’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार है Movie की कहानी