आज दिनांक 10 अगस्त, 2022 को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत के अन्य सदस्यों, जेएसएलपीएस दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं/सहिया सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं एवं ग्रामीणों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा पंचायत भवन एवं विभिन्न स्कूलों से शुरू होकर ग्रामों के गलियों, छोटे-छोटे बाजारों से गुजरते हुए पुनः पंचायत भवन एवं विभिन्न स्कूलों पर आकर समाप्त हुआ। हर तरफ देश भक्ति का दृश्य दिखाई दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे राष्ट्र भक्ति का माहौल बनाएं हुए थे। साथ ही सभी ने #हरघर तिरंगाअभियान हेतु सबको प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। इस दौरान छात्र – छात्राओं का नारा अमृत महोत्सव मनाएंगे-हर घर तिरंगा फहराएंगे रहा।छात्र – छात्राओं का नारा रहा- अमृत महोत्सव मनाएंगे-हर घर तिरंगा फहराएंगे।
