जीवन में बहुत कुछ होता रहता है। कभी अच्छा कभी बुरा। सबको ऐसा लगता है की हमेशा उसके जीवन में खुशियां आती रहे और सब अच्छा होता रहे।
पर ऐसा तो संभव नहीं है। क्योंकि यह सब हमारे हाथ में नहीं है। यह तो सब भगवान की मोह माया है। कहते है इंसान खुशी से तो खूब अच्छे से जी लेता है। पर जब उसके ऊपर दुख आता है तब वह टूट जाता है।

बस इसी कारण से इंसान को मनोरंजन अपने जीवन में लाना चाहिए। अब हर एक के जीवन में मनोरंजन अलग तरीके से होता है। किसीको खेलना पसंद है तो किसीको फिल्मे देखना। या फिर किसीको अपने दोस्तो या रिश्तेदारों से मिलने जुलने में मनोरंजन महसूस होता है।
यह मनोरंजन अपनी जीवन में एक नया मोड़ लता है। जिससे इंसान का थोड़ा माइंड फ्रेश हो जाता है। और फिर हो सकता है की वह जिस उलझन में पड़ा था उसको उसका हल मिल जाय। इसलिए मनोरंजन को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
Content provided by Newsreach