दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनके इंतजार का फल मिल गया है। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2023 के 22वें मैच में केकेआर के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर इस पल का 3 साल से इंतजार कर रहे थे.वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा जरूर थे, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. बता दें कि सचिन तेंदुलकर भी अपने बेटे को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे हैं.
Kkr के खिलाफ किया डेब्यू
उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी अपने भाई का समर्थन करते हुए स्टेडियम में बैठी हैं.अर्जुन तेंदुलकर को आज केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में पदार्पण करने का सुनहरा मौका मिला. अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में महत्वपूर्ण जीत दिलाई, लेकिन आज उनका एक और सपना सच हो गया। सचिन के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने पहली बार प्लेइंग-11 में शामिल किया है। आपको बता दें कि अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।
इसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में टीम में शामिल किया। अर्जुन के डेब्यू पर उनका समर्थन करने के लिए उनके पिता सचिन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान सारा खुशी से झूमती नजर आ रही हैं।बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने पहली बार गोवा से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी में उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 547 रन और 12 विकेट लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में अर्जुन ने 7 मैचों में कुल 259 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन ने पहली बार साल 2021 में हरियाणा के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अब कुल 9 मैचों में 198 रन और 12 विकेट हासिल किए हैं।
By Newsreach