Aaj Bharat
द्रौपदी मुर्मू
News

द्रौपदी मुर्मू बनी द्देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति रचा इतिहास

दिल्ली – देश की पहली आदिवासी व् दूसरी महिला राष्ट्रपति बनके द्रौपदी मुर्मू ने इतिहास रच दिया ..द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

 

PM मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी।मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं।

द्रौपदी मुर्मू

PM मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी।

Related posts

maharashtra: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां, यूट्यूब वीडियो के सहारे एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया, फिर नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद नवजात के शव

aajbharat

दिल्ली: सफदरजंग में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा; उड़ान, ट्रेन की आवाजाही प्रभावित

aajbharat

भारत में 17,336 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जो 100 दिनों में सबसे अधिक हैं।

aajbharat

बलभद्रपुर में लगी आग,दो परिबार का सबकुछ छीन लिया आग ने odisha news

aajbharat

365 दिनों तक चलता है बीएसएनएल का यह सस्ता प्लान, प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल!

aajbharat

तालिबान ने भारत आ रहे 60 अफगान सिखों को पवित्र ग्रंथ ले जाने से रोका

aajbharat

Leave a Comment